• Helpline No :
  • |
  • Email: admissions@igu.ac.in
  • A+
  • A
  • A-
IGU

आईजीयू के छात्रों का प्रतिष्ठित होटलों में जॉब ट्रेनिंग हेतु चयन।

Published on: 29 Jan 2026

*आईजीयू के छात्रों का प्रतिष्ठित होटलों में जॉब ट्रेनिंग हेतु चयन।*


इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि विश्वविद्यालय के होटल पर्यटन एवं प्रबंधन विभाग के छात्रों का देश के प्रतिष्ठित पाँच सितारा होटलों एवं रिसॉर्ट्स में ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग (OJT) के लिए चयन हुआ है।

चयनित छात्रों में उज्ज्वल का चयन मैरियट होटल, सूरत (गुजरात), रोहित का चयन कोर्टयार्ड बाय मैरियट, सूरत, तनुजा का चयन अनंता स्पा एंड रिसॉर्ट, जयपुर, पूर्वांश का चयन लोहारगढ़ रिसॉर्ट, जयपुर तथा प्रदीप का चयन शिव विलास रिसॉर्ट, जयपुर में हुआ है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियाँ विश्वविद्यालय की उद्योग-उन्मुख शिक्षा नीति को और अधिक सुदृढ़ बनाती हैं।

विभाग की चेयरपर्सन प्रोफेसर अदिति शर्मा ने छात्रों की इस सफलता को विभाग के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं ट्रेनिंग प्लेसमेंट कॉर्डिनेटर डॉ. विक्रांत एवं विभाग के समस्त फैकल्टी सदस्यों ने भी चयनित छात्रों को शुभकामनाएँ देते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्रभावी प्रशिक्षण प्रणाली और विद्यार्थियों की सतत मेहनत का सशक्त प्रमाण है।